पुणे के टिम्बर मार्केट में रात 2 बजे लगी भीषण आग, लकड़ी की 60 दुकानें जलकर खाक

पुणे में जय वल्लभ स्कूल के पास टिम्बर मार्केट में रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई. लकड़ी के सामान से भरी लगभग 60 दुकानें आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरा मार्केट आग के गोले में तब्दील हो गया. आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर 27 फायर टेंडर भेजे. दमकलकर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे पास की रिहायशी बस्ती तक फैलने से रोक लिया. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि आग दोबारा न भड़के. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है.