पटियाला-संगरूर बाईपास पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर का पुल टूटा, दो ट्रक धंसे

पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया. पुल टूटने के कारण दो ट्रक पुल के अंदर ही धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुल टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.