झारखंड: निशा भगत की मौत की होगी CBI जांच, फेसबुक लाइव में लगाए थे गंभीर आरोप
झारखंड के आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. निशा भगत की संदिग्ध मौत में अब CBI जांच होगी. CM हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश खुद दिए हैं. 6 नवंबर को निशा भगत की मौत हुई थी. फेसबुक लाइव में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. निशा के परिवार ने साजिश की आशंका जताई. दो सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. साथ ही SIT गठित की गई, थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया है और इस पूरे मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है. अनुसूचित जनजाति आयोग और महिला आयोग ने इस पूरे मामले में संज्ञान भी लिया है.