जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के यहां घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy