आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी... पुंछ, राजौरी में बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा

जम्मू-कश्मीर में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से जारी अभियान के बीच पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर किए गए हमले में 4 सैनिक शहीद हो गए थे. इसके बाद से सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy