कुलगाम में CRPF कैंप पर हमले के आरोपी 15 लाख के इनामी आतंकी लतीफ की क्राइम कुंडली
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जांच अब तेज हो चली है. लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट्ट पर इस पूरे मामले में शक है और हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के साथ मिलीभगत की भी आशंका है. पुलिस और खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल कारतूस के खोखे पुराने हमलों से मेल खाते हैं. कुलगाम का रहने वाला है आतंकी लतीफ भट्ट, जिसके पोस्टर भी लगाए गए थे. लतीफ का नाम 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस कांस्टेबल की हत्या में भी नाम सामने आया था. फिर 31 जुलाई को कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है.