छठ पर यमुना में मरी मछली पर घमासान, प्रवेश वर्मा बोले- AAP कर रही माहौल खराब, सौरभ भारद्वाज का पलटवार

दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर सियासी घमासान तेज हो चला है। यमुना में मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया है।दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप है। कुछ लोग यमुना में मरी मछलियाँ डाल रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि छठ पर माहौल खराब करने की साजिश है, केजरीवाल घटिया राजनीति कर रहे हैं। मामले में FIR के निर्देश दिए गए हैं।प्रवेश वर्मा ने कहा - हमारे डिपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि वहां पे कुछ लोग मरी हुई मछली डाल रहे हैं यमुना के अंदर। छठ पर्व का बड़ा त्योहार आने वाला है, उसका माहौल खराब करना चाह रहे हैं। माताएं-बहनें जो वहां पे अर्घ्य देंगी, वहां पे पानी के अंदर खड़ी रहती हैं, वो सारा माहौल खराब करने के लिए ये अपनी ओछी राजनीति पे अरविंद केजरीवाल आ चुके हैं। हमारा विभाग को मैंने कहा है कि आप उसके ऊपर FIR दर्ज कराइए।तो प्रवेश वर्मा के तमाम आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सरकार जांच करे, मछलियां कैसे मरीं। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यमुना के साफ हिस्से में मछलियां मरी हैं, क्या जांच से डर गए हैं मंत्री प्रवेश वर्मा?