NDTV पर सैम पित्रोदा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू- मोदी मेरे गुजराती दोस्त, लेकिन हमारी विचारधारा अलग
NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी से काफी वक्त से नहीं मिला हूं. पीएम बनने से पहले मेरी उनसे कई बार मुलाकात हुई. व्यक्तिगत स्तर पर हमारे अच्छे संबंध हैं, लेकिन मैं उनकी विचारधारा से अलग हूं." आपको बता दें कि 15 नवंबर को कांग्रेस नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुजराती दोस्त बताया था. उन्होंने कहा था कि व्यक्तिगत स्तर पर दोनों के संबंध अच्छे रहे हैं. पित्रोदा ने ये भी बताया कि वो कई बार मोदी के गुजरात स्थित घर जा चुके हैं और मोदी का व्यवहार उनके प्रति हमेशा आत्मीय रहा है.