गुजरात के अमरेली में रक्षक ही बने भक्षक! बाइक से शेर को खदेड़ते दिखे वनकर्मी

अमरेली के धारी अंबार्डी सफारी पार्क के वायरल वीडियो में दो बाइक सवार शेर का पीछा करता हुआ नजर आ रहे हैं. बाइक सवार के पास वॉकी-टॉकी है, जो साफ दिखाई दे रहा है. इससे वन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मौके से वन विभाग की सरकारी बोलेरो गाड़ी भी गुजरती हुई दिखाई दी है. धारी गिर पूर्व डिवीजन के अंबार्डी सफारी पार्क में शेर के उत्पीड़न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शेर इन लोगों की हरकत से परेशान हो रहा है. 