इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली एक मानव निर्मित रोग

कांग्रेस के नेता इमरान मसूद कह रहे हैं कि दिवाली एक मानव निर्मित रोग है. करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा एक त्यौहार, जिसकी अपनी एक पहचान है, वो किसी पहचान का मोहताज नहीं, उसे लेकर ऐसी बयानबाजी! इससे पहले ईद की बधाई और अब दिवाली के त्यौहार को मानव निर्मित रोग कह देना. ये अगर सियासत है, तो ये बहुत ही निम्न स्तर की सियासत है. ये अगर एक त्यौहार से द्वेष है, तो फिर आपको सोचना पड़ेगा कि आप जिस देश में हैं, उस देश में इस त्यौहार की अहमियत क्या है. दीपावली बीमारी नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था की रोशनी है. वोट की राजनीति में इतनी नफरत क्यों कि त्यौहार भी आपको चुभने लगे. आस्था पर हमला करके आखिर कौन-सी सियासत चमका रहे हैं आप. दीपावली पर शुभकामनाएं दीजिए, नफरत के इस बयान की कोई जरूरत नहीं है.