इंदिरा गांधी की हत्या के बाद टूट गई थीं सोनिया गांधी, किताब में बयां किया दर्द

सोनिया गांधी की यात्रा में 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या ऐसा ही एक अहम पड़ाव रहा, जिसने उनकी जिंदगी को 360° घुमा दिया. विदेशी अखबार गार्डियन में उनकी किताब का रिलीज से पहले जो हिस्सा छपा, जिसमें वो इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कैसे खबर उन तक पहुंची, वो बयान करती हैं. किताब के एक हिस्‍से में वो बता रही हैं कि कैसे राजीव गांधी उस समय बंगाल में थे. और जब उन्हें वापस लौटने के लिए कहा गया, तो क्या हुआ. सोनिया गांधी लिखती हैं - वो दोपहर 3:30 बजे उतरे और सीधे अस्पताल के लिए रवाना हो गए. वो कुछ अन्य लोगों के साथ अंदर आए और मुझे याद है कि मैं बस यही चाहती थी कि कम से कम एक पल के लिए मुझे उनके साथ अकेला छोड़ दिया जाए. हम एक-दूसरे से गले मिले और जैसे ही उन्होंने मुझसे बात की, मेरे दिल में ये बात बैठ गई कि वो कुछ ऐसा कहना चाह रहे हैं, जिसे मैं सुनना नहीं चाहती.