अयोध्‍या के बाद अब म‍थुरा पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव को BJP की खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश का चुनाव अब सियासी मुद्दों से बढ़कर और आगे जाकर धार्मिक मुद्दों की तरफ खिंचता चला जा रहा है. कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने का ऐलान किया था. अब बीजेपी, अखिलेश यादव को मथुरा में कार सेवा की चुनौती दे रही है. बड़ी खबर ये है कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को सीधा चैलेंज किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर तो बन गया, लेकिन अब अखिलेश यादव को मथुरा आकर कार सेवा करनी चाहिए. केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश हमारा लक्ष्य है. इस लक्ष्‍य को बीजेपी ही हासिल कर सकती है.