UP Samvaad 2026 | '70 साल में जो काम नहीं हुए, हमने उसे 10 साल में किया', मंत्री भूपेंद्र चौधरी
यूपी के बरेली में एनडीटीवी के एक विशेष कॉन्क्लेव 'उत्तर प्रदेश 2.0: गांव की रफ्तार' में उत्तर प्रदेश सरकार में MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए. कॉन्क्लेव के 'बढ़ता रोजगार–चमकता घर-बार' सेशन में उन्होंने रोजगार और आर्थिक मजबूती से जुड़े सवालों पर बात की. हर परिवार के दो बड़े सपनों- 'रोजगार और अपना घर', ग्रामीण उत्तर प्रदेश में इन दोनों सपनों को पूरा करने की दिशा में कई कोशिशें की जा रही हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लोगों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है, वहीं छोटे उद्योगों और कारोबार को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की कोशिश हो रही है. इन कोशिशों से ग्रामीण परिवारों की जिदगी कितनी बदल रही है और रोजगार व आवास के ये अवसर गांवों की तस्वीर कैसे बदल रहे हैं? इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए भूपेंद्र चौधरी एनडीटीवी के कार्यक्रम में शामिल हुए.