Exclusive: NCP विलय पर सुप्रिया सुले- मर्जर का कोई प्लान नहीं, हम INDIA गठबंधन के साथ
क्या महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों खेमे एक होने जा रहे हैं? इन अटकलों के बीच सुप्रिया सुले ने NDTV को खास बातचीत में बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. सुप्रिया सुले ने कहा, "पवार साहब को सब मिलते हैं. मैं उदाहरण में आपको बताऊं, महाराष्ट्र में सचिन अहिर जी को आप जानते होंगे, सचिन अहिर जी ने जब पार्टी बदली तो पहले वो पवार साहब को मिलने आए. आनंद परांजपे ने पार्टी बदली, वो पहले पवार साहब से मिलने आए. देखिए राजनीति में ना सिर्फ वोटों से नहीं चलता, कुछ चीजें दिल से भी होनी चाहिए. तो हम लोग, पवार साहब का दिल बहुत बड़ा है, हमेशा जो भी उनके कोई छोड़ के गया, हर एक के कारण अलग होते हैं, लेकिन पवार साहब के रिश्ते कभी भी किसी से टूटे नहीं."