Delhi Pollution: हवा में घुला जहर, धुंध की चादर, AQI 400 पार... राजधानी में घुट रहा दम?
दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है और पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. आनंद विहार में AQI 414 दर्ज किया गया है. मयूर विहार फेज-1 इलाके में AQI 411 है, अक्षरधाम में 408 दर्ज किया गया है और ये सभी गंभीर श्रेणी में आते हैं. 34 निगरानी केंद्रों ने AQI 400 से ऊपर दर्ज किया है. हल्की ठंड की दस्तक के साथ ही दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. दिवाली के बाद हालात और ज्यादा खराब होते हुए नजर आ रहे हैं. ITO पर मौजूदगी में AQI 453 के पार है. पिछले 2 से 3 हफ्ते से ही आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं. जहरीली धुंध की चादर की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है. ग्राउंड पर सरकार की तैयारी में पहले GRAP-1 लगा, फिर GRAP-2, GRAP-3 लगा, एंटी स्मॉग गन्स भी लगाई गई हैं, लेकिन हालात सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं.