Delhi Liquor Policy Case में कैसे आया केजरीवाल का नाम? | Khabron Ki Khabar

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च (गुरुवार) को गिरफ्तार कर लिया है. आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेक्शन देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद ED की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर पहुंची. टीम के पास सर्च वारंट था. जांच एजेंसी ने दो घंटे तक सीएम हाउस की तलाशी ली. फिर करीब 2 घंटे केजरीवाल से पूछताछ की. इसके बाद रात 9 बजे ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. सीएम केजरीवाल को पहले ED हेडक्वार्टर ले जाया गया है. यहीं पर राम मनोहर लोहिया (RML)अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका मेडिकल टेस्ट करेगी. ED हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई. ऑफिस के आसपास अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं. दिल्ली पुलिस के 100 से ज्यादा जवान भी मौजूद हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy