"CM बनने जा रहे हो, मिठाई खिलाओ...", PM मोदी ने सुनाया पत्रकारों से जुड़ा पुराना किस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से अपने पुराने दिनों के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली आए थे, तब पार्टी अशोका रोड वाले ऑफिस से चलती थी और तब भी दिवाली मिलन का आयोजन होता था. पीएम मोदी ने कहा, "उस समय मेरा काम ऐसे ही दिवाली मिलन में कुर्सी लगाना, आप सभी लोगों की आवभगत करना था. तब कैमरे कम थे, लेकिन संबंधों की आत्मीयता वैसी ही थी." उन्होंने कहा कि गेस्ट कोऑर्डिनेशन से लेकर न्यूज डेस्क और कैमरा पर्सन तक, हर जगह निकटता और जान-पहचान का उमंग भरा माहौल रहता था. उस एक्सपीरियंस से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और तब के अनुभव आज भी काम आते हैं.