2.5kg सोनाए, 26 लाख कैश... MP लोकायुक्‍त के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा. शुरुआती जांच में करीब 7 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जिसमें नकदी, सोना, चांदी, वाहन, होटल-रिजॉर्ट और जमीनों के दस्तावेज शामिल है. लोकायुक्त की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान 26 लाख 36 हजार 800 रुपये नकद मिले हैं, इसके अलावा 2.528 किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है. टीम को 1.656 किलो चांदी भी मिली है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई है.