यूपी में NDA में भी सीट बंटवारे पर घमासान, BJP के सहयोगियों ने मांगी 116 सीटें, योगी क्या करेंगे?
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे का सिर दर्द सिर्फ समाजवादी पार्टी तक सीमित है, ऐसा नहीं है, कांग्रेस तक सीमित है, ऐसा नहीं है, बल्कि NDA के अंदर भी बढ़ता ये दिखाई दे रहा है. अनुप्रिया पटेल की अपना दल, निषाद पार्टी, RLD और सुभासपा से अपने-अपने हिस्से की ज्यादा सीटों की मांग सुनाई दे रही है, जिससे बीजेपी की रणनीति पर दबाव बढ़ गया है. 2022 में सहयोगियों को 27 सीटें देने वाली बीजेपी के सामने इस बार सहयोगियों की बढ़ी अपेक्षाएं और आपसी दावेदारी चुनौती बन गई है. ऐसे में 2027 की राह में बीजेपी को सहयोगियों की नाराजगी और सीट के समीकरण दोनों का संतुलन साधना होगा. इससे पहले कि बीजेपी सीट बंटवारे पर कुछ प्लान बनाती, अपना दल, निषाद पार्टी, RLD और सुभासपा... इन चारों ने कुल मिलाकर 116 सीटों की मांग बीजेपी की तरफ उछाल दी.