दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में लगी भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत
दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में रविवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है. डीसीपी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी, वहां ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट था. जिस समय उसमें आग लगी, वहां छह लोग सो रहे थे. आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं.