महिला आरक्षण बिल पर बड़ा अपडेट, अमित शाह से मुलाकात के बाद DMK ने दिया समर्थन

महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद DMK ने बिल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. DMK सांसद कनिमोई ने कहा कि 1971 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और 25 साल के फ्रीज को लेकर भी सहमति हुई है. इसका मतलब है कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39-40 से बढ़कर अब 59 हो सकती हैं. कनिमोई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष MK स्टालिन की अगुवाई में हुई बैठक में समर्थन का फैसला लिया गया और सरकार को अपना रुख भी बता दिया गया है.