हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ हुए चोटिल, जानिए ताजा अपडेट

Hardik Pandya IND vs NZ: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच  (IND vs NZ) से बाहर हो गए हैं. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनको पैर में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था. अब हार्दिक रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. रविवार, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उनके लखनऊ में टीम में शामिल होने की संभावना है. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला ओवर डालते समय हार्दिक पंड्या का टखना मुड़ गया था जिसके बाद हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पाए थे.  