सवाल इंडिया: युद्ध के बीच बाइडेन के इजरायल दौरे से क्या हासिल होगा?

इजरायल और हमास के बीच युद्ध (Israel Hamas War) का आज 12वां दिन है. गाज़ा पर अभी तक इज़रायल ने जमीनी हमला नहीं किया है, लेकिन एयर स्‍ट्राइक लगातार जारी है. इजरायल की तरफ से किए गए हमले में एक अस्पताल में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू का कहना है कि उनकी सेना ने अस्‍पताल पर हमला नहीं किया है. उधर, इज़रायली सेना लेबनान में बैठे हिजबुल्‍लाह संगठन पर भी एयर स्‍ट्राइक कर रहा है. इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन इज़रायल पहुंच गए हैं. इज़रायल के बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत लगातार वहां से अपने नागरिकों को निकाल रहा है.