सवाल इंडिया का: नीतीश कुमार पर बरसे PM मोदी, इंडिया गठबंधन पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. दमोह में जनसभा के बाद पीएम मोदी ने गुना में रैली की. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महिलाओं पर दिए गए बयान को भद्दा बताया. PM मोदी ने कहा, 'घमंडिया गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उन्होंने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें कीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्हें कोई शर्म नहीं. कितना नीचे गिरेंगे. दुनिया में देश का अपमान करा रहे हैं.'