सवाल इंडिया का : उत्तरकाशी में राहत अभियान में तेजी, दिन-रात युद्धस्तर पर जारी है काम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल ( Uttarkashi Tunnel Collapse) में 41 मजदूरों के रेस्क्यू (Rescue Operation) का बुधवार (22 नवंबर) को 11वां दिन है. टनल के एंट्री पॉइंट से अमेरिकी ऑगर मशीन के जरिए करीब 42 मीटर तक 800 mm (करीब 32 इंच) का पाइप ड्रिल कर चुकी है. अब लगभग 18 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है. बाकी ड्रिलिंग का काम गुरुवार सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है. ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद यहां से 32 इंच के पाइप को अंदर डाला जाएगा. इसके जरिए मजदूर रेंगते हुए बाहर निकल आएंगे. 