सवाल इंडिया का: इजरायल-हमास की जंग चौथे दिन भी जारी, जानिए पूरा अपडेट
इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) से यहां के नागरिकों का बुरा हाल है. अब तक दोनों तरफ के 1600 लोग मारे जा चुके हैं. वहीं अगर बात इजरायल की करें तो हमलों में 900 के करीब आम नागरिक और सैनिक मारे जा चुके हैं. खौफ का कुछ ऐसा माहौल है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोग अपने घरों में छिपे रहने के लिए मजबूर हैं. गाजा पट्टी से करीब 10 किमी दूर एस्केलॉन में NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. हमारी टीम पल-पल का अपडेट ले रही है और वहां के लोगों से लगातार बातचीत कर रही है.