श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट, पंजाब से 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गंगानगर में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ब्लास्ट की वारदात में शामिल पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है. ये दो आरोपी जिनकी तस्वीर टीवी स्क्रीन पर दिखाई जा रही है, इन्हें पंजाब से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इनके साथ और भी कुछ लोग शामिल थे, जिनकी तलाश अब तेज कर दी गई है. पूरे मामले में ATS, NIA और IB समेत कई एजेंसियां जांच में जुटी हैं. ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश और ISI एंगल की भी जांच की जा रही है.