शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट के घर पर आधी रात को हमला, मंत्रीजी पुलिस पर भड़के!

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और छत्रपति संभाजीनगर के गॉर्डियन मिनिस्टर संजय शिरसाट के आवास पर गुरुवार आधी रात को अज्ञात हमलावरों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री संजय शिरसाट ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की है. मंत्री संजय शिरसाट के गोलवाड़ी इलाके में स्थित आवास के बाहर तीन युवकों ने अचानक आकर हंगामा शुरू कर दिया. हमलावरों ने मंत्री के घर को निशाना बनाते हुए पत्थर और कांच की खाली बोतलें फेंकी. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि इन संदिग्‍धों को पकड़ने की कोशिश के दौरान हुए संघर्ष में दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल भी हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों हमलावरों को मौके से हिरासत में ले लिया. हमले की घटना से ज्यादा मंत्री शिरसाट स्थानीय पुलिस प्रशासन के रवैये से नाराज दिखे. घटना के तुरंत बाद जब उन्होंने शहर के पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था. संजय शिरसाट ने कहा "शहर के मंत्री के घर पर हमला हो रहा है, पुलिस कमिश्नर का फोन बंद है और कोई भी डीसीपी या एसीपी घटनास्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं उठा रहा है. कम से कम इतनी बड़ी घटना की गंभीरता तो समझनी चाहिए थी." 

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और छत्रपति संभाजीनगर के गॉर्डियन मिनिस्टर संजय शिरसाट के आवास पर गुरुवार आधी रात को अज्ञात हमलावरों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री संजय शिरसाट ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की है. मंत्री संजय शिरसाट के गोलवाड़ी इलाके में स्थित आवास के बाहर तीन युवकों ने अचानक आकर हंगामा शुरू कर दिया. हमलावरों ने मंत्री के घर को निशाना बनाते हुए पत्थर और कांच की खाली बोतलें फेंकी. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि इन संदिग्‍धों को पकड़ने की कोशिश के दौरान हुए संघर्ष में दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल भी हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों हमलावरों को मौके से हिरासत में ले लिया.

हमले की घटना से ज्यादा मंत्री शिरसाट स्थानीय पुलिस प्रशासन के रवैये से नाराज दिखे. घटना के तुरंत बाद जब उन्होंने शहर के पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था. संजय शिरसाट ने कहा "शहर के मंत्री के घर पर हमला हो रहा है, पुलिस कमिश्नर का फोन बंद है और कोई भी डीसीपी या एसीपी घटनास्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं उठा रहा है. कम से कम इतनी बड़ी घटना की गंभीरता तो समझनी चाहिए थी."