लोकसभा चुनाव 2024: क्या मनोज तिवारी को टक्कर देंगे कांग्रेस के कन्हैया कुमार?

कांग्रेस (Congress) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए रविवार को दस उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है... पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) को मैदान में उतारा है. खास बात यह है कि कन्हैया बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे. कन्हैया 37 साल के हैं और उन्होंने जवाहर लाल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन में बतौर प्रेसिडेंट काम किया है. अब वह भोजपुरी एक्टर-सिंगर और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ नॉर्थ ईल्ट दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. 25 मई को इस सीट पर चुनाव होने हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy