लोकसभा के अंदर उत्पात मचाने वाले युवकों को कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पकड़ा

देश की संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार (13 दिसंबर) को बड़ी चूक हुई. संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी पर दो लोगों ने जहां संसद के बाहर नारेबाजी और पीला धुआं छोड़ा, वहीं दो युवक लोकसभा के अंदर विजिटर्स गैलरी से सांसदों के बीच कूद गए.  अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सबसे पहले दूसरे व्यक्ति को पकड़ा और उसके हाथ में जो कनस्टर था वह उसे छीना और फौरन दौड़कर सदन के बाहर आए. उनके हाथ में अभी पीले रंग के निशान है. 