राहुल गांधी ने US में उठाया 'वोट चोरी' का मुद्दा, BJP का पलटवार- 'देश को बदनाम कर रहे'

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिये बयान पर उन्‍हें आड़े हाथों लिया है. प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा- "राहुल गांधी भारत-विरोधी दुष्प्रचार के नेता बन गए हैं! उन्‍होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत का अपमान किया है. राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा' बताया और भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ बात की है. यह तब हो रहा है, जब पूरी दुनिया मानती है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती है. यह न भूलें कि कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में आयोजित 'भारत शिखर सम्मेलन' में उन्होंने विदेशियों से भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करवाई थी." 