रामपुर में आज नामांकन का आख़िरी दिन, कौन होगा समाजवादी पार्टी उम्मीदवार?

रामपुर लोकसभा सीट पर दिल्ली की पार्लियामेंट मस्ज़िद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी रामपुर से सपा प्रत्याशी हो सकते हैं. आज़म खान की रामपुर सीट पर पहले तेज प्रताप यादव, फिर डॉ एसटी हसन का नाम चर्चा में आने के बाद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया. कल डॉ एसटी हसन को मुरादाबाद से रामपुर भेजने की ख़बर फैलने के बाद मुरादाबाद में सपा समर्थकों ने हंगामा किया था. रामपुर में भी सपा ने अखिलेश यादव के न लड़ने से चुनाव का बहिष्कार करने का दावा किया था. अब मौलाना पर दांव खेलकर सपा सारे विरोध ख़त्म करने की क़वायद में लगी है. आज रामपुर में नामांकन का आख़िरी दिन है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy