राजा भैया का बड़ा बयान: 'सनातन की बात करो तो हिंदू ही विरोध करते हैं'

उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजा भैया को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जब कोई हिंदू सनातन की बात करता है तो उस पर हिंदू ही चढ़ बैठते हैं लेकिन जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करते हैं तो सब उसका समर्थन करते हैं. राजा भैया ने यह बयान उन्नाव में हो रही शिव पुराण कथा में कही. इसमें उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान तभी तक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक हिंदू बाहुल्य हैं. उन्होंने कहा कि बिना भारत के हिंदुत्व की और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.  