'ये हवा इंसानों के रहने लायक नहीं', दिल्ली प्रदूषण पर एम्स के डॉक्टर की चेतावनी
दिल्ली के वायु प्रदूषण पर एम्स के डॉक्टर विजय हड्डा ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुन डर लगने लगा है. डॉ. हड्डा ने कहा कि इंसान हर मिनट करीब 20 बार सांस लेता है और प्रत्येक सांस में लगभग आधा लीटर हवा शरीर के अंदर जाती है. उन्होंने कहा, 'मुझे सचमुच हैरानी होती है कि हम अब तक जिंदा हैं. मुझे नहीं लगता कि इस तरह की हवा इंसानों के जीवित रहने के लिए उपयुक्त है. आप लगातार जहरीला धुआं अंदर ले रहे हैं और बाहर छोड़ रहे हैं.' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय के साथ इसके गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव सामने आएंगे और लोग पहले से ही इसके शुरुआती लक्षण महसूस कर रहे हैं.