महुआ मोइत्रा मामले में वकील ने पुलिस को लिखी चिट्ठी, कहा- प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) मामले में सीबीआई और भाजपा सांसद को पत्र लिखकर आरोप लगाने वाले वकील ने अब दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि उनकी शिकायत के कारण उन्‍हें अब 'अपने जीवन के लिए गंभीर खतरे' की आशंका है. वकील जय अनंत देहाद्राई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है. वकील ने सीबीआई और भाजपा सांसद को लिखे पत्र में कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के संसद में सवाल पूछने के लिए एक बिजनेसमैन से रिश्‍वत लेने के सबूत हैं.