महुआ मोइत्रा घूसकांड: निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

 महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) घूसकांड मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी का अदाणी विरोध कहीं जबरन वसूली या दबाव डालना तो नहीं है. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर राहुल गांधी और कांग्रेस को टैग करते हुए एक पोस्‍ट किया है. पोस्‍ट में उन्‍होंने अदाणी पावर का शुक्रिया अदा करने की कांग्रेस विधायकों की फोटो शेयर की है, जिसमें अदाणी पावर के सहयोग से विकास कार्यों को लेकर विधायकों ने शुक्रिया अदा किया है और उसके फोटो शेयर किए हैं. निश‍िकांत दुबे ने ही महुआ मोइत्रा घूसकांड मामले में तृणमूल सांसद के खिलाफ सवाल पूछने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद व्‍यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामे में स्‍वीकार किया था कि उन्‍होंने मोइत्रा के संसद के लॉगिन और पासवर्ड का इस्तेमाल किया था.