मॉल में झूठे गिलास में दी जा रही थी कोल्‍ड ड्रिंक, ग्राहक ने वीडियो बना कर दी वायरल

बेंगलुरु के फोरम मॉल स्थित PVR INOX मल्टीप्लेक्स के एक जूस काउंटर पर फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया. यह कार्रवाई एक ग्राहक की शिकायत और वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ग्राहकों को पहले इस्तेमाल किए जा चुके पेपर कप में पेप्सी दी जा रही थी. वीडियो में ग्राहक इस बात को लेकर कर्मचारियों से सवाल करते नजर आया. जांच के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन मिले, जिसके बाद काउंटर को नोटिस जारी किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई.