ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, देखिए

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता में कालीघाट स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को बुलडोजर एक्शन हुआ है. कोलकाता नगर निगम (KMC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद के घर के बाहर बने अवैध ढांचे को गिरा दिया. नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे, ताकि उनके घर के सामने बांस से बना एक अस्थायी ढांचा हटाया जा सके. यह ढांचा फुटपाथ पर बना हुआ था. KMC का कहना है कि इस ढांचे की वजह से फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी. मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया.