ब्रिटिश स्टेज अभिनेता शिव ग्रेवाल ने दावा किया है कि वह मृत्यु के बाद फिर से जीवित हो गए। हालाँकि, अपनी सात मिनट की मृत्यु के दौरान, उन्होंने मृत्यु के बाद का जीवन, चंद्रमा और एक उल्कापिंड सहित कई चीजें देखीं। इस घटना को न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी प्रकाशित किया। ग्रेवाल के अनुसार, उन्हें 9 फरवरी, 2013 को दक्षिणपूर्व लंदन में स्तिथ अपने घर में दोपहर का भोजन करने के बाद कार्डियक अरेस्टआया था. उनकी पत्नी एलिसन ने तुरंत मदद के लिए एक एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी. उन्होंने आगे साझा करते हुए बताया की बाद में एक एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और पैरामेडिक्स ग्रेवाल के दिल को फिर से चालू करने में सक्षम हुए। ग्रेवाल ने सात मिनट के अनुभव के बारे में पीए रियल लाइफ को बताया की इस अद्वितीय अनुभव ने बाद के जीवन में उनके विश्वास को मजबूत किया है।

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy