मणिपुर में सरकार पर कथित "शैक्षिक लापरवाही" को लेकर आदिवासी छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tribal Students Protest In Manipur: राज्य सरकार की ‘शैक्षणिक लापरवाही’ के विरोध में मणिपुर के चुराचांदपुर में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया. संयुक्त छात्र निकाय (जेएसबी) के नेतृत्व में कुकी समुदाय के छात्रों के साथ भेदभाव के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में जिले के विभिन्न निजी और सरकारी कॉलेजों और स्कूलों के हजारों छात्रों ने भाग लिया. छह महीने से अधिक समय से चली आ रही जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए छात्र सरकार से नजदीकी राज्यों में वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.