मांझी पर CM नीतीश के बयान के खिलाफ NDA विधायकों ने खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के विरोध में NDA विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है. जीतनराम मांझी के साथ NDA विधायकों ने विधानसभा के भीतर जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की. सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित होने पर NDA विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया. बीजेपी और NDA के अन्य विधायकों ने नीतीश के बयान को दलित समाज का अपमान बताया. कल नीतीश कुमार ने विधानसभा में जीतन राम मांझी पर भड़कते हुए कहा कि मेरी मूर्खता से जीतन राम मांझी सीएम बने. इनको कोई ज्ञान नहीं है. इस जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार किया और कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy