भारतीय सेना ने हाईवे पर रचा इतिहास, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर उतारे 4 विमान
भारतीय सेना ने नेशनल हाईवे पर चार विमान उतारकर और फिर टेक ऑफ कराकर इतिहास रच दिया है. ये कारनामा गुजरात में अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-754A) पर किया गया है, जिसका वीडियो खुद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शेयर किया है. यह खास प्रदर्शन सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ के ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन’ के तहत किया गया.