भूपेश बघेल और टीएएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के कई नेता चुनाव लड़ने से कतरा रहे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता कुछ कतराते हुए नजर आ रहे हैं. भूपेश बघेल से कहा जा रहा है कि राजनांदगांव से चुनाव लड़ने पर विचार कर लीजिए. बघेल कह रहे हैं कि विधायक हूं, घूम घूमकर प्रचार करना चाहता हूं, विधायक ही बना रहूंगा. टीएस सिंहदेव को बिलासपुर या कोरबा से चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि सिंहदेव चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं. पूर्व मंत्री अनिला मोडिया को कांकेर सीट से लड़ाने का विचार हो रहा है. मोडिया इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं. पूर्व मंत्री शिव डेहरिया को जांजगीर सीट से लड़ाने की चर्चा है और वे भी इच्छुक नहीं हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली हार से इतनी हताश है कि उसको 11 सीटों पर 11 उम्मीदवार ढूंढने मुश्किल हो रहे हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy