भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनिए क्या कहा?
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का कहना है कि वह एक कलाकार हैं. कला के जरिए लोगों को मनोरंजन करना उनका काम है, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. आज लोग उन्हें उनकी कला की वजह से ही प्यार करते हैं, वो इसे कभी छोड़ नहीं सकते हैं. इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह नेता बन भी जाते हैं, तो जनता के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे. ऐसे में चुनाव लड़ने का काम समाजसेवकों को ही करना चाहिए.