भजनलाल शर्मा आज राजस्‍थान CM पद की लेंगे शपथ, भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

भजनलाल शर्मा आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को मंत्रिमंडलीय सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन दोनों को उप मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत क‍िया है. राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे. अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.