फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाया जायेगा, Manohar Lal Khattar का दावा

हरियाणा में चल रहे राजनीतिक संकट (Haryana Political Crisis) के बीच पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि विधानसभा में जल्द फ्लोर टेस्ट (Haryana Floor Test) होगा. इसके लिए हरियाणा विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है. इसके साथ ही खट्टर ने दावा किया है कि जेजेपी के 6 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जेजेपी को इस मामले को नहीं उठाना चाहिए था और कांग्रेस भी एकजुट नहीं है. उसके 4-4 विधायक भी टूट सकते हैं. खट्टर ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल ने 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं, तो फ्लोर टेस्ट जल्द हो सकता है.