पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, NSUI सदस्यों ने मीडिया से की मारपीट!
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कम, हंगामा ज्यादा हो गया. कहानी ऐसी कि सुनकर ही हंसी भी आए और गुस्सा भी. NSUI ने बड़े धूमधाम से मीडिया को बुलाया था - कहा गया था कि कन्हैया कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस है. पत्रकार कैमरा-माइक लेकर पहुंचे, लेकिन अंदर पता चला कि कन्हैया कुमार का तो आज पटना आने का कोई कार्यक्रम ही नहीं था! बस, यहीं से शुरू हुई गड़बड़. एक तरफ कन्हैया के न आने की खीज, दूसरी तरफ बैठने के लिए कुर्सी को लेकर कहासुनी. देखते ही देखते कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि NSUI के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज और बदसलूकी भी की गई. पत्रकारों का कहना है कि सवाल पूछना तो दूर, कुर्सी पर बैठने तक को लेकर धक्का-मुक्की की गई. एक पत्रकार ने कहा - हम खबर कवर करने आए थे, हमें ही खबर बना दिया गया.