नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर में पटरी से उतरी

बिहार के बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) बेपटरी हो गई है. टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच यह हादसा हुआ है. बक्सर के जिलाधिकारी ने एक यात्री के मौत की पुष्टि की है. वहीं कई अन्य के घायल होने की संभावना है. रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कामाख्या जा रही थी. दानापुर रेल मंडल के द्वारा घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. रेलवे की तरफ से एक्स पर लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए हैं.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy