न्यूज@8: 10 दिसंबर को हो सकता है छत्तीसगढ़ के नए CM के नाम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनावाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy