धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़,दिल्ली मुंबई जयपुर में सोने-चांदी और बर्तनों की जमकर खरीदारी

दिवाली से पहले बाजार गुलजार है. आज धनतेरस का त्यौहार है और सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कहीं सोने-चांदी की चमक है, तो कहीं पर बर्तनों की खनक है. मिठाइयों की खुशबू और रंग-बिरंगी सजावट ने त्यौहार का उत्साह और बढ़ा दिया है. महंगाई और सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है. कोई शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर रहा है, तो कोई दिवाली की तैयारियों को आखिरी रूप दे रहा है. कार-बाइक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर बाजार में रौनक है. यानी धनतेरस के साथ ही दिवाली का जश्न बाजारों में भी जगमगा उठा है.